फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अवैध कॉलोनी पर चला जीडीए का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। जीडीए की टीम ने बुलडोजर से दुहाई और बसंतपुर सैंथली गांव में करीब 20 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। प्रभारी प्रवर्तन जोन दो के नेतृत्व में हुई यह कार्रवाई अवैध निर्माण व बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे विकास कार्यों के विरुद्ध की गई। इस दौरान कॉलोनी के साइट कार्यालय, अस्थायी निर्माण व अन्य अवैध संरचनाओं को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। मौके पर सहायक अभियंता, अवर अभियंता, प्रवर्तन जोन दो व पुलिस बल मौजूद रहा। जीडीए के अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि प्राधिकरण क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण व अनधिकृत कॉलोनियों को विकसित नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें