फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दस रुपये के लालच में गंवाए 12 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर की पॉश कॉलोनी आरडीसी में आए एवीएस कंपनी के अकाउंटेंट संदीप कुमार की कार से टप्पेबाजों ने बड़ी सफाई से 12 लाख रुपये की नकदी से भरा बैग, पांच छह पैन ड्राइव और एक लैपटॉप साफ कर दिया।
विज्ञापन

टप्पेबाज ने अकाउंटेंट से कार से कुछ गिरने की बात कही। कार के नजदीक दस-दस के चार-पांच नोट पड़े दिखाई देने पर अकाउंटेंट उन्हें बटोरने में जुट गए और टप्पेबाज ने कार से लाखों की नकदी और लैपटॉप साफ कर दिया। पीड़ित ने कविनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि रॉयल गार्डेन सोसायटी अवंतिका के रहने वाले संदीप कुमार राजनगर एक्सटेंशन स्थित एवीएस कंपनी में अकाउंटेंट हैं। संदीप कुमार के मुताबिक बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे वह आरडीसी स्थित कोटेक बैंक में चेक जमा करने आए थे। चेक जमा कर वह कार में बैठे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान एक युवक उनके पास आया और बताया कि कार से कुछ सामान नीचे गिरा है। कार से नीचे उतरकर देखा तो चार-पांच नोट दस-दस के सड़क पर कार के नजदीक पड़े थे। वह नोटों को बटोरने लगे। जब वह कार में वापस बैठे तो 12 लाख रुपये की नकदी से भरा बैग, पांच पैन ड्राइव और लैपटॉप चोरी हो चुके थे। उन्होंने युवक की काफी तलाश की लेकिन वह दिखाई नहीं पड़ा। एसीपी ने बताया कि सीसीटीवी खंगाले गए हैं, जहां घटना बताई गई है, वहां सीसीटीवी कवर नहीं कर रहा है। बताया कि मामले की जांच की जाएगी। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें