फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रिश्तेदार बताकर कर्नल का फ्लैट खंगाला, सैन्य दस्तावेज व सामान ले उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। शहर से बाहर गए कर्नल के गोविंदपुरम स्थित बंद फ्लैट का ताला तोड़कर चार नामजद और दो अज्ञात लोग अंदर घुस गए। आरोप है कि खुद को कर्नल का रिश्तेदार बताकर आरोपियों ने आसपास के लोगों को गुमराह किया और फ्लैट से दो सूटकेस, महंगे कपड़े व सैन्य सेवा से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिए। कविनगर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोविंदपुरम स्थित गौर होम्स सोसाइटी के फ्लैट संख्या बी-714 और 715 में रहने वाले राजीव गोयल सेना में कर्नल हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 जुलाई 2026 को वह किसी काम से शहर से बाहर गए थे। इस दौरान तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। कुछ दिन पहले घर लौटने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई।
उनके मुताबिक, 25 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे उनकी गैरमौजूदगी में नरेश चंद्र बंसल, अनुज बंसल, शिखा अग्रवाल, बीके अग्रवाल और दो अज्ञात लोगों ने फ्लैट का ताला तोड़ दिया। आसपास के लोगों ने विरोध किया तो आरोपियों ने खुद को कर्नल का ससुर और साला बताकर गुमराह किया। इसके बाद आरोपी कई घंटे तक फ्लैट में रहे और दो सूटकेस, ऊनी कपड़े व सेना की नौकरी से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर चले गए।
विज्ञापन

कर्नल के अनुसार, सोसायटी के रखरखाव प्रबंधक हेमंत और अध्यक्ष अतुल त्यागी को भी घटना की जानकारी हुई थी। एसीपी अभय डागा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें