फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 38 करोड़ के बिजनेस प्लान को मिली मंजूरी, व्यवस्था में सुधार का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। ऊर्जा निगम के जोन-1 में 2025-26 के बिजनेस प्लान (फेज-2) के अंतर्गत 38 करोड़ की मंजूरी मिली है। इसके बाद 250 से अधिक ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, 40 नए ट्रांसफार्मर लगने का रास्ता साफ हो गया है। इसी के साथ अन्य कार्य भी इसमें कराए जाएंगे। अफसरों का दावा है कि अब होने वाले कार्यों का फायदा आने वाली गर्मी के सीजन में मिलेगा।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम जोन-1 के शहरी क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बिजनेस प्लान फेज-1 के सभी कार्य पूरे हो चुके हैं। इसके बाद दूसरे फेज के तहत होने वाले कार्यों का सर्वे कराकर इसका प्लान तैयार किया गया था और इसको मुख्यालय भेजा गया था। सर्वे में उन क्षेत्रों को शामिल किया गया था, जहां पर ट्रांसफार्मर की क्षमता से अधिक लोड चल रहा है। ओवरलोड की वजह से ट्रिपिंग की समस्या बन रही थी। जर्जर लाइनों को बदलने का काम भी इसमें किया जाना है। 40 नए ट्रांसफार्मरों का प्रस्ताव भी इसमें शामिल किया गया था। इसके अलावा पेड़ों के बीच से गुजर रही एबीसी लाइन के स्थान पर खुले तार डालने की भी योजना है। इससे तारों में आग लगने जैसी घटनाओं में कमी आएगी। खास बात यह है कि गर्मी के सीजन की बिजली डिमांड को देखकर ही प्लान तैयार किया गया था। जल्द ही इसके कार्य भी शुरू कराए जाएंगे। प्रयास रहेगा कि फरवरी, मार्च तक ये सभी कार्य पूरे करा दिए जाएं ताकि गर्मी के सीजन में इसका लाभ देखने को मिले।
-देहात क्षेत्र में होने हैं काम :
ऊर्जा निगम जोन-2 के देहात क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता महेश उपाध्याय ने बताया कि नई बसी कॉलोनियों में आबादी तेजी से बढ़ रही है। इसलिए यहां पर ट्रांसफार्मरों के ओवरलोडिंग की समस्या सबसे ज्यादा होती है। इन क्षेत्रों के जेई, एसडीओ को हिदायत दी गई है कि वह नए कनेक्शन देने से पहले हर हाल में सुनिश्चित कर लें कि उनके यहां वर्तमान में कितना लोड चल रहा है। इसके साथ यह भी चिह्नित किया जा रहा है कि किस ट्रांसफार्मर पर कितना लोड अभी चल रहा है। इन ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि भी कराई जाएगी। इसको बिजनेस प्लान में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें