फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कलेक्ट्रेट नहीं, आज तलहैटा गांव की चौपाल पर सजेगा किसान दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। किसानों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन ने बड़ी पहल की है। अब तक कलेक्ट्रेट सभागार में होने वाला किसान दिवस इस बार ब्लॉक भोजपुर के ग्राम तलहैटा की चौपाल पर आयोजित होगा। अध्यक्षता जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ करेंगे।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार किसान दिवस कलेक्ट्रेट में होने से ग्रामीण किसानों को आने-जाने में समय और किराया खर्च करना पड़ता था, साथ ही औपचारिक माहौल में कई छोटे किसान अपनी बात रखने में हिचकिचाते थे। इसी दूरी और झिझक को खत्म करने के लिए प्रशासन खुद गांव में जा रहा है, ताकि जमीनी समस्याओं को बेहतर तरीके से समझा जा सके।
आज प्रातः 11 बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम में डीएम के साथ मुख्य विकास अधिकारी और कृषि, उद्यान, सिंचाई, विद्युत, राजस्व, पशुपालन समेत सभी विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहेंगे। किसानों की सिंचाई, बिजली, खाद-बीज और राजस्व से जुड़ी समस्याओं को सुनकर मौके पर ही निस्तारण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक आशीष कुमार सिंह ने बताया कि इस नई पहल से अधिक से अधिक किसान सीधे प्रशासनिक टीम से जुड़ सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें