फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फायरिंग की घटनाओं में 20-25 पुलिसकर्मी जांच के दायरे में

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन और टीला मोड़ थाना क्षेत्र में 20 नवंबर की रात तीन स्थानों पर चार बार फायरिंग के मामले में पुलिसकर्मियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बावजूद पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। अधिकारियों ने रात में ड्यूटी पर तैनात 20-25 पुलिसकर्मियों को चिह्नित कर रडार पर ले लिया है। सभी पीसीआर और चीता मोबाइल पर तैनात पुलिसकर्मियों से उच्च अधिकारी पूछताछ करेंगे।
विज्ञापन

शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में 20 नवंबर की रात भाकियू (अनाज) युवा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी सैन के कार्यालय और संगठन के जिला सचिव नमन चौधरी के घर के बाहर फायरिंग हुई थी। वहीं, टीला मोड़ क्षेत्र में घुड़चढ़ी के कारण जाम लगने पर कार सवार आरोपियों ने फायरिंग की थी। टीला मोड़ पुलिस ने मौके से गौरव और सन्नी सरदार को गिरफ्तार कर दो तमंचे, कारतूस और कार बरामद की थी। इसके बाद फरार गैंगस्टर कुलदीप कसाना ने रात करीब सवा दो बजे और सुबह सवा पांच बजे नमन चौधरी के घर के बाहर दो बार फायरिंग की थी। पुलिस ने शनिवार दोपहर कुलदीप को गिरफ्तार कर पिस्टल और कार बरामद की। दो आरोपियों के पकड़े जाने के बाद भी उसी इलाके में दो बार और फायरिंग होने से शालीमार गार्डन थाने के पुलिसकर्मियों की कार्यशैली पर सवाल उठे हैं। रात में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है।
एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दो आरोपी मौके से और तीसरा कुछ घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें