फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एटीएम में मदद के बहाने डेबिट कार्ड बदला, खाते से निकाले 86 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र में एटीएम के अंदर मदद करने के बहाने जालसाज ने एक व्यक्ति का डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 86 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर रुपये निकासी के मैसेज पर पीड़ित को ठगी का पता चला। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आधे घंटे में ही ठग ने वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन

शालीमार गार्डन निवासी बृजपाल सिंह ने बताया कि 12 नवंबर की रात साढ़े आठ बजे वह भोपुरा में वजीराबाद रोड स्थित एटीएम से रुपये निकालने गए थे। इसी दौरान एक व्यक्ति एटीएम के अंदर आ गया। उन्होंने उसे बाहर जाने को कहा, लेकिन वह वहीं खड़ा रहा। आरोप है कि जालसाज ने मदद के बहाने उनका डेबिट कार्ड बदल लिया। इसके बाद रात 8:30 से 9:03 बजे के बीच केनरा बैंक खाते से छह बार 10-10 हजार और एक बार 26 हजार रुपये निकाल लिए गए। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
कॉल न ओटी फिर भी निकले गए 85 हजार रुपये
साहिबाबाद। लाजपत नगर में एक युवक के खाते से साइबर ठगों ने 85 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित का कहना है कि रकम निकालने से पहले न तो उनके मोबाइल पर कोई कॉल आई और न ही ओटीपी आया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लाजपत नगर निवासी प्रिंस कंसल ने बताया कि 20 मई को उनके खाते से 85 हजार रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने न तो किसी के साथ ओटीपी साझा किया और न ही किसी लिंक पर क्लिक किया। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना का पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें