साहिबाबाद। दिवाली के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से शालीमार गार्डन स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर में दीप एवं प्रसाद भिजवाया गया। जिला सूचना अधिकारी वाईपी सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री की ओर से भेजे गए दीप और प्रसाद को मंदिर समिति के सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया। इस दौरान मंदिर समिति के सदस्यों ने दीप एवं प्रसाद को स्नेह और शुभकामना का प्रतीक बताते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दिवाली के अवसर पर मंदिर के लिए भेजी गई यह भेंट उनके लिए विशेष महत्व रखती है। कार्यक्रम में मंदिर समिति के सदस्य सरदार सिंह भाटी, पार्षद रवि भाटी, पंडित रामकिशोर शास्त्री और धर्मपाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।