फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सड़क बनी निगम के कूड़ा वाहनों के लिए डंपिंग जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। विक्रम एन्क्लेव में सड़क किनारे कूड़ा डाले जाने से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों का आरोप है कि नगर निगम के कूड़ा वाहन रोजाना यहां पहुंचकर सड़क किनारे कूड़ा पलट रहे हैं। इससे सड़क धीरे-धीरे डंपिंग जोन में तब्दील हो गई है। कूड़े के ढेर से उठने वाली दुर्गंध के कारण आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अशोक कुमार ने बताया कि नगर निगम के कूड़ा वाहन रोजाना यहां आकर करीब 50 से अधिक ट्रॉली का कूड़ा गिराते हैं। उन्होंने बताया कि कूड़ा डालने वाली जगह के ठीक सामने कबाड़ व्यापारियों की दुकानें हैं। कूड़ा डालने के बाद सड़क किनारे कबाड़ बीनने और छंटाई करने वाले लोग भी पहुंच जाते हैं। इससे प्लास्टिक, गत्ते और अन्य उपयोगी सामग्री अलग कर ली जाती है, जबकि बचा हुआ कूड़ा सड़क पर ही बिखरा रहता है। लोगों का आरोप है कि इससे कबाड़ कारोबारियों को फायदा हो रहा है, लेकिन स्थानीय निवासियों को गंदगी और बदबू झेलनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि यह काम नगर निगम के कर्मचारी और कबाड़ व्यापारियों की मिलीभगत से हो रहा है। मामले को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। कूड़े के ढेर के कारण सड़क का काफी हिस्सा घिर गया है। इससे दोपहिया और चार पहिया वाहनों के साथ पैदल आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है। कई बार वाहनों के निकलने के दौरान जाम जैसी स्थिति बन जाती है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कूड़ा डालना बंद नहीं कराया गया तो आसपास का वातावरण और खराब हो सकता है। वहीं नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार ने बताया कि मामले को संज्ञान में ले लिया गया है, कूड़ा हटाने का कार्य जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें