लोनी। चिरौड़ी गांव स्थित मुख्य बाजार में बुधवार सुबह करीब छह बजे दो दुकानों में आग लग गई। आग स्टेशनरी की दुकान में लगी और फिर बराबर की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे करीब 30 लाख रुपये का माल जलकर राख हो गया। दमकल कर्मियों ने काफी देर में आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि गढ़ी कलंजरी में दिनेश शर्मा की चिरौड़ी गांव की मार्केट में स्टेशनरी की दुकान है और उसी पीछे गोदाम है। बुधवार सुबह सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई। अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक गोदाम को भी चपेट में ले लिया था। उधर आग की सूचना पर दुकानदार दिनेश शर्मा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दुकान पर पहुंचे। उन्होंने देखा की दुकान के गोदाम और दुकान से आग की लपटें निकल रही है। उन्होंने बताया कि आग से करीब 30 लाख रुपये का नुकसान हो गया है। स्कूलों की छुट्टी खत्म हो रही है, इसलिए गोदाम और दुकान में माल भरा हुआ था। नई किताबें, ड्रेस समेत अन्य कीमती सामान जल गया है। दिनेश की दुकान के बराबर में चिरौड़ी गांव निवासी शिवम की है। आग ने शिवम की दुकान को भी चपेट में लिया था, लेकिन समय रहते बुझा लिया गया। इससे नुकसान कम हुआ। सीएफओ बताया कि आग लगने के सही कारणों का पता किया जा रहा है।
बस से गिरकर मृत हरिशंकर प्रजापति । स्रोत- परिवार