फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: वायरल बुखार कर रहा परेशान, जोड़ों का 10 दिन बाद भी नहीं जा रहा दर्द

विज्ञापन
जिला अस्पताल में जांच कराने के लिए लगी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। बदलते मौसम और बारिश के बाद जिले में वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ गया है। अस्पतालों की ओपीडी में बुखार, सिरदर्द और कमजोरी के मरीज बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

कई मरीजों को बुखार ठीक होने के बाद भी जोड़ों और शरीर में दर्द की शिकायत बनी हुई है। कुछ मरीजों को 10 दिन तक जोड़ों में दर्द रह रहा है। इस कारण डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड की जांच कराई जा रही है। सरकारी अस्पतालों में हर दिन 15 से अधिक मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है। भर्ती मरीजों में से केवल 50 फीसदी ही स्वस्थ हो पा रहे हैं। सीएचसी में तैनात फिजिशियन अशरफ ने बताया कि बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक वायरल की चपेट में हैं। शनिवार को करीब 120 बुखार के मरीज उपचार कराने ओपीडी आए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। विभाग के पास सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं। चिकित्सकों ने लोगों को साफ पानी पीने की सलाह दी है। घर के आसपास पानी जमा न होने देने और मच्छरों से बचाव के उपाय करने को भी कहा गया है। लगातार बुखार या जोड़ों में तेज दर्द होने पर खुद से दवा लेने के बजाय चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें