फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एसी के नाम पर मांगे 2500 रुपये, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कई छात्रों के अभिभावक शनिवार को मेरठ रोड स्थित दीवान पब्लिक स्कूल पहुंचे और स्कूल पर एसी के नाम पर 2500 रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने आदेश को वापस लेने और रुपये वापस करने की मांग को लेकर प्रधानाचार्य को संबोधित एक ज्ञापन स्कूल में मौजूद स्टॉफ को सौंपा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश अभिभावक महासंघ के जिलाध्यक्ष शरद कुमार गर्ग और महामंत्री योगेंद्र मोनू ने कहा कि स्कूल शिक्षा के स्तर को और बेहतर करने के स्थान पर अनावश्यक रूप से अभिभावकों पर एसी के चार्ज के नाम पर बोझ डाल रहे हैं। अभिभावक जैसे-तैसे अपने बच्चों को शिक्षा देने के लिए मोटी फीस भर रहे हैं। इसके बावजूद अभिभावकों पर अन्य शुल्कों का बोझ डाल रहे हैं, जो कि सरासर गलत है।
उन्होंने कहा कि अभिभावक महासंघ इसका विरोध करता है और अभिभावकों के साथ है। इस प्रकार से किसी भी स्कूल प्रबंधकों की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। आक्रोशित अभिभावकों ने बताया कि स्कूल में काफी अव्यवस्था है। पंखे सही प्रकार से नहीं चल रहे हैं, फर्नीचर टूटा हुआ है। पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है। इस पर स्कूल का ध्यान नहीं है। उल्टा, एसी के नाम पर शुल्क वसूला जा रहा है। जिसका सभी अभिभावक पूर्ण रूप से विरोध करते हैं। मौके पर अधिवक्ता विनय अग्रवाल, सचिन गुप्ता, नेहा बंसल, बबीता शर्मा, रोहित गर्ग, अनुज सैनी, अक्षय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में स्कूल की प्रधानाचार्य शुभ्रा अवस्थी से वार्ता का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन कॉल नहीं उठाई न ही मैसेज का जवाब दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें