फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: वेतन न मिलने से नाराज कूड़ा गाड़ी चालकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। नगर निगम के कूड़ा गाड़ी चालकों ने बृहस्पतिवार को ठेकेदार और निगम अधिकारियों के खिलाफ राजेंद्र नगर स्थित करण गेट के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कूड़ा भी नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि कई माह से वेतन न मिलने के कारण आर्थिक तंगी बढ़ गई हैं। कर्मचारियों के वेतन से कटौती की जा रही है लेकिन कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया। अधिकारियों की सरपरस्ती में ठेकेदार मनमानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

कर्मचारी रोहित कुमार ने बताया कि उन्हें 12,700 रुपये मासिक वेतन निर्धारित बताया गया लेकिन वास्तविक रूप से आठ हजार रुपये ही मिल रहे हैं। उन्हें कोई अवकाश भी नहीं दिया जाता है। कर्मचारियों ने मांग की है कि वेतन में की जा रही कटौती का स्पष्ट विवरण दिया जाए और प्रत्येक माह वेतन पर्ची उपलब्ध कराई जाए। सरकार ने अप्रैल माह से वेतन बढ़ाने की घोषणा की है लेकिन अब तक कोई बढ़ोतरी की घोषणा तक नहीं की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं तब तक कूड़ा गाड़ी चालक काम बंद रखेंगे। सुबह दस बजे तक कर्मचारियों ने काम नहीं किया। इसके बाद ठेकेदार से वार्ता हुई। ठेकेदार सूरज ने उनकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। ठेकेदार सूरज ने बताया कि चालकों की अनिवार्य मांग मान ली गई हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें