फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गैंगस्टर की 17.33 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की जमीन खरीदने का सौदा कर रुपये ऐंठने वाले गिरोह के आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के बाद अब उनकी संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने उनकी 17.33 करोड़ की कीमत की संपत्ति को चिन्हित कर लिया है। पुलिस आयुक्त की कोर्ट ने संपत्ति कुर्क करने के आदेश कर दिए हैं।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि लोगों से जमीन का सौदा कर धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों के सही नाम क्या है इसकी जानकारी की जा रही है। हालांकि पुलिस के रिकॉर्ड में आरोपियों के नाम अभी संजय चतुर्वेदी, लक्ष्य, संजय कुमार और आरके शर्मा समेत कई अन्य नाम हैं। आरोपी ने संजय नाम से कई प्रॉपर्टी में निवेश के साथ पत्नी पूनम के नाम पर प्रॉपर्टी ली। संजय ठगी के दौरान कारोबारी बनकर लोगों को जाल में फंसाता था।
पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि धोखाधड़ी से कमाई गई रकम से आरोपी के लोनी में 11 करोड़ रुपये, डूंडाहेड़ा और मसूरी में तीन-तीन करोड़ रुपये कीमत के मकान मिले हैं। इसके अलावा एक लग्जरी कार समेत तीन वाहनों को भी कुर्क किया जाएगा। गिरोह के अन्य लोगों के बारे में जानकारी की जा रही है। आरोपी के खिलाफ गाजियाबाद, हापुड़ और मेरठ में नौ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें