लोनी। दिल्ली के सीलमपुर से बाइक चोरी करने के दो आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को खानपुर मोड़ से गिरफ्तार किया है। इनमें एक गैंगस्टर भी है। उनके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद हुई है। लोनी एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लोनी के मुस्ताफाबाद निवासी सुहैल उर्फ सोहेल और रासिद अली गेट निवासी फुरकान के रूप में हुई है। बाइक को चोरी करके दिल्ली कबाड़ी बाजार में बेच देते थे। एसीपी ने बताया कि सुहैल पर लोनी बॉर्डर व ट्रॉनिका सिटी थाने में पांच मुकदमे है। वहीं, फुरकान पर ट्रॉनिका सिटी थाने में चोरी के छह, आयुध अधिनियम के दो, गैंगस्टर एक्ट का एक और थाना लोनी, थाना टीला मोड़ और थाना सोनिया विहार दिल्ली में चोरी के एक-एक मुकदमा दर्ज है।