गाजियाबाद। कार में हूटर लगाकर दौड़ाने पर यातायात पुलिस ने 22 हजार रुपये का चालान किया है। एडीसीपी ट्रैफिक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को हापुड़ रोड पर हूटर बजाते हुए एक कार को दौड़ाने की सूचना मिली थी। सूचना पर ट्रैफिक कर्मियों को अलर्ट कर दिया गया। पुलिस ने गोविंदपुरम चौकी पर कार रुकवाकर चेक की तो उसमें हूटर लगा मिला। कार पर एक संगठन का नेम प्लेट और झंडा भी लगा हुआ था। एडीसीपी ने बताया कि हूटर लगाकर चलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद