फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 अक्तूबर से बंद हो सकती है गंगाजल की सप्लाई

Fri, 16 Sep 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
गंगा वाटर - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
टीएचए की नौ कालोनियों में रहने वाले लाखों लोगों को 12 अक्तूबर से गंगाजल किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। करीब एक महीने तक नहर की सफाई का काम किया जाएगा। इस दौरान सभी कालोनियों में नलकूप से पानी की सप्लाई की जाएगी।      
विज्ञापन

       
इस वर्ष भी गंगनहर की सफाई के दौरान पानी की किल्लत का सामना करना होगा। सिंचाई विभाग द्वारा मसूरी नहर पर गेट लगाने का काम फिलहाल पूरा नहीं हुआ है। सिंचाई विभाग 12 अक्तूबर से गंगाजल बंद कर नहर की सफाई का काम शुरू कर सकता है। इस दौरान वसुंधरा, वैशाली, इंदिरापुरम, कौशांबी और डेल्टा कालोनी में गंगाजल की सप्लाई बंद रहेगी।

जल निगम की ओर से दिवाली पर गंगाजल बंद होने के चलते नगर निगम और जीडीए को वैकल्पिक इंतजाम करने के निर्देश दे दिए गए हैं, जिससे कि लोगों को किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े। गंगाजल प्लांट के प्रभारी आरके अग्रवाल ने बताया कि दिवाली पर नहर की सफाई के चलते गंगाजल की सप्लाई बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तिथि घोषित नहीं हुई है, लेकिन संभवत: 12 अक्तूबर से गंगनहर की सफाई का काम शुरू हो सकता है।      
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें