जाम न लगने से रही राहत
हाईवे पर रूट डायवर्जन और पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी के चलते हाईवे दोपहर तक जाम मुक्त रहा। जिस कारण गंगा स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं को राहत रही। वहीं, अन्य राहगीरों को भी परेशानी नहीं उठानी पड़ी। गंगानगरी में आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस, चिकित्सा टीम, दमकल विभाग के वाहन, एनडीआरएफ की टीम व अन्य संसाधन मौजूद हैं।