फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad Crime: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता का शव फंदे से लटका मिला, परिवार ने आत्महत्या की बात कही

Thu, 21 Aug 2025 11:32 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

मृतका के पिता ने बताया कि रात के समय उनकी बेटी खाना खाकर कमरे में सोने चली गई थी। सुबह जब वह कमरे में पहुंचे तो बेटी का शव फंदे पर लटका हुआ देखा। चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य लोग भी आ गए।
विज्ञापन
Ghaziabad Crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोनी कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली 23 साल की मंदबुद्धि युवती के साथ जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बृहस्पतिवार सुबह पीड़िता का शव घर के अंदर कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिवार के लोग जब कमरे में पहुंचे तो घटना का पता चला। इसके बाद नाराज परिवार के लोग कस्बा पुलिस चौकी पहुंचे और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को वापस भेजा।
विज्ञापन


मृतका के पिता ने बताया कि रात के समय उनकी बेटी खाना खाकर कमरे में सोने चली गई थी। सुबह जब वह कमरे में पहुंचे तो बेटी का शव फंदे पर लटका हुआ देखा। चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य लोग भी आ गए। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती का शव फंदे से नीचे उतारा। युवती के गले में चुन्नी बंधी हुई थी। पंखे पर शव लटका हुआ था। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन एकत्रित होकर कस्बा पुलिस चौकी पहुंचे। लोगों के गणित होने पर एसीपी समेत अन्य पुलिस के अधिकारी भी कस्बा पुलिस चौकी पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बात की। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसीपी ने बताया कि कुछ लोगों को पहचान लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें दबीश दे रही हैं। आरोपी परिवार सहित घर में ताला लगाकर फरार हो गए हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

जंगल में ले जाकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था 
पिता ने बताया कि उनकी बेटी मंदबुद्धि है। वह घर से घूमने के लिए निकली थी। घूमती हुई वह लोनी कोतवाली क्षेत्र के गांव पहुंची। गांव में वह रास्ता भटक गई तो कुछ लोगों से मदद मांगी। जिन लोगों से मदद मांगी वही लोग उसे जबरन जंगल में ले गए। जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने किसी अन्य व्यक्ति से मदद मांगी और परिजनों को फोन करके बुलाया। पुलिस ने इस मामले में परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें