गाजियाबाद। परिषदीय विद्यालयों में मिड-डे मील को पौष्टिक बनाने के लिए किचन गार्डन विकसित किए जाएंगे। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले के 446 परिषदीय और पांच राजकीय विद्यालयों को 1500-1500 रुपये की राशि जारी कर दी गई है। विद्यालयों में उगाई जाने वाली सब्जियों का इस्तेमाल बच्चों के मध्यान्ह भोजन में किया जाएगा।
विज्ञापन
जिला समन्वयक मध्याह्न भोजन टिंकू कंसल ने बताया कि इससे पहले भी किचन गार्डन विकसित करने के लिए विद्यालयों को पांच-पांच हजार रुपये दिए गए थे। अब गार्डन को बेहतर बनाने और सब्जियां उगाने के लिए 1500-1500 रुपये की राशि जारी की गई है। जिन विद्यालयों में पर्याप्त जगह है, वहां जमीन पर सब्जियां उगाई जाएंगी। जगह की कमी होने पर गमलों में पौधे लगाए जा सकेंगे। इससे बच्चों को ताजी सब्जियां मिलने के साथ पौधों की देखभाल और पर्यावरण संरक्षण की जानकारी भी मिलेगी।