फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरएचएम घोटालाः फरार दवा कारोबारी के घर बज सकती है डुगडुगी

Fri, 16 Sep 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
sdf
विज्ञापन
एनआरएचएम घोटाले के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे महाराजगंज के दवा कारोबारी रईस आलम उर्फ गुड्डू खान के घर के बाहर सीबीआई की डुगडुगी बज सकती है। गाजियाबाद के सीबीआई विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी ने आरोपी के खिलाफ 82 की कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


सीबीआई के वरिष्ठ लोक अभियोजक बीके सिंह के अनुसार महाराजगंज के जिला अस्पताल के लिए एनआरएचएम फंड से हुई दवाओं की खरीद-फरोख्त में जमकर धांधलेबाजी हुई थी। इससे सरकार को लाखों रुपये का चूना लगा था।

इस मामले में सीबीआई अपनी चार्जशीट कोर्ट में पेश कर चुकी है। मामले में आरोपी दवा कारोबारी रईस आलम उर्फ गुड्डू खान तभी से फरार चल रहा है। सीबीआई कोर्ट ने विगत दिनों आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को आरोपी को कोर्ट में हाजिर होना था, मगर वह नहीं आया। इस पर कोर्ट ने आरोपी दवा कारोबारी के खिलाफ 82 की कार्रवाई किए जाने के आदेश जारी किए हैं। सीबीआई लोक अभियोजक के अनुसार कोर्ट के आदेश  पर अब आरोपी के घर और प्रतिष्ठान पर कोर्ट के नोटिस चस्पा किए जाएंगे। इसके अलावा उसके मोहल्ले में डुगडुगी भी बजवाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें