फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आज से दिल्ली नहीं जा सकेंगे जिले के 3.90 लाख वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। दिल्ली-एनसीआर में दमघोंटू होती हवा पर लगाम लगाने के लिए रविवार से वाहनों के प्रवेश को लेकर सख्ती शुरू हो जाएगी। दिल्ली में अब बीएस-6 से नीचे के उत्सर्जन मानकों वाले वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध रहेगा। इसका सीधा असर गाजियाबाद के करीब 3.90 लाख वाहनों पर पड़ेगा। दिल्ली सरकार ने प्रतिबंध का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ चालान समेत अन्य दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत एक नवंबर से दिल्ली में केवल बीएस-6, सीएनजी और इलेक्ट्रिक श्रेणी की बसों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। दिल्ली के बाहर अन्य राज्यों में पंजीकृत बीएस-6 से नीचे के वाहनों के दिल्ली में संचालन पर 31 जनवरी तक रोक रहेगी। हालांकि, दिल्ली में पहले से पंजीकृत बसों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है। अधिसूचना में निर्धारित अन्य अपवाद और पूर्व छूट भी लागू रहेंगे।
एआरटीओ प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में 3,92,079 वाहन बीएस-6 उत्सर्जन मानक से नीचे की श्रेणी में हैं। प्रतिबंध को लेकर वाहन स्वामियों और ट्रांसपोर्ट यूनियनों के साथ बैठक कर उन्हें जागरूक किया गया है। सभी से अपील की गई है कि दिल्ली जाने से पहले अपने वाहन की उत्सर्जन श्रेणी और लागू नियमों की जांच कर लें, ताकि चालान और कानूनी कार्रवाई से बच सकें। उन्होंने बताया कि इस प्रतिबंध के तहत वाहनों को रोकने के लिए आरटीओ कार्यालय की ओर से जिले में अलग से कोई टीम तैनात नहीं की गई है।
विज्ञापन


बसों में बढ़ सकती है भीड़
प्रतिबंध लागू होने के बाद जिले से दिल्ली जाने वाली बसों में भीड़ बढ़ने का अंदेशा जताया जा रहा है। अभी जिले के तीन डिपो से बीएस-6, सीएनजी व इलेक्ट्रिक श्रेणी की 398 बसें दिल्ली जाती हैं। इनमें सबसे अधिक 286 बसें कौशांबी डिपो की हैं। इसके अलावा 38 बसें गाजियाबाद और 74 बसें साहिबाबाद डिपो से संचालित की जाती हैं। गाजियाबाद रीजन के आरएम केसरी नंदन चौधरी ने बताया कि साहिबाबाद, गाजियाबाद और कौशांबी डिपो में केवल नई बसों का संचालन हो रहा है। कुछ अन्य डिपो में पुरानी बसें हैं, जिन्हें धीरे-धीरे नीलामी, स्थानांतरण और स्क्रैप के जरिये बेड़े से हटाया जा रहा है। मार्च तक अधिकतर डिपो में नई बसें हो जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें