फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर से खुद को बेड़ियों में बांधकर यूपी गेट पहुंचे किसान

Thu, 03 Dec 2020 06:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद
विज्ञापन
विरोध के स्वर... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी गेट पर किसानों के चल रहे आंदोलन में कृषि कानूनों को वापस लेने और अन्य मांगों पर किसान अलग-अलग तरीके से गुस्सा और नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। शाहजहांपुर से भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) टिकैत के जिलाध्यक्ष ने खुद को बेड़ियों में बांधकर विरोध किया। संगठन से पुरुष और महिला किसान भी यूपी गेट पर पहुंचकर आंदोलन में शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन


संगठन के जिला अध्यक्ष मनजीत सिंह धालीवाल के साथ 25 से 30 लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और डीसीएम के साथ यूपी गेट पहुंचकर किसान आंदोलन को नई धार दी है। बुधवार को यूपी गेट के पास गाजीपुर की सर्विस लेन पर मनजीत सिंह खुद को बेड़ियों में बांधकर सरकार के खिलाफ विरोध कर रहे थे। अमर उजाला से बातचीत में मनजीत सिंह ने कहा कि सरकार ने जो काला कानून किसानों के ऊपर थोपा हुआ है उसे वापस लिया जाए। 

उन्होंने आरोप लगाया कि अंग्रेजों ने ये बेड़ियां देश के लोगों के पैर में डाली थीं। देश के तमाम वीर योद्धाओं ने इसके खिलाफ आवाज उठाई और शहीद होकर इन बेड़ियों से आजादी दिलाई लेकिन आज किसानों के लिए फिर से यही हालात हो गए हैं। मांगें पूरी न होने तक किसान वापस नहीं जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें