फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त निकले दगाबाज: अस्पताल में युवक को मृत छोड़कर भागे मित्र... ठेकेदार ने फोन पर परिजनों से कही थी ये बात

Tue, 08 Apr 2025 05:15 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, औरंगाबाद (बुलंदशहर)

सार

औरंगाबाद निवासी युवक कासना में वेल्डिंग का काम करता था। दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में दोस्त छोड़कर भागे थे। परिजन शव गांव ले आए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के औरंगाबाद नगर के मोहल्ला जंगलीपीर निवासी 21 वर्षीय कामिल की नोएडा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके साथी दिल्ली सफदरगंज अस्पताल में उसे मृत अवस्था में छोड़कर चले गए। मृतक के परिजन मंगलवार को शव औरंगाबाद ले आए और हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। जिससे मौत का सही कारण स्पष्ट हो सके।

विज्ञापन

मोहल्ला जंगलीपीर निवासी कामिल कासना क्षेत्र में टीन शेड डालकर वेल्डिंग का काम करता था। सोमवार की शाम परिजनों के पास ठेकेदार ने फोन कर जानकारी दी कि कामिल टीन शेड लगाते समय ऊपर से गिर गया है और उसे सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ले जा रहे हैं। सूचना पर परिजन देर रात अस्पताल पहुंचे तो जानकारी मिली कि उसके दोस्त उसे मृत अवस्था में छोड़कर अस्पताल से भाग गए हैं।

परिजन शव को लेकर औरंगाबाद आ गए। मौत की सूचना पर मंगलवार को मृतक के आवास पर जमघट लग गया। परिजनों ने 112 नंबर पर फोन कर थाना पुलिस को घटना से अवगत कराया। थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कामिल की हत्या करके शव को अस्पताल में फेंककर आरोपी भाग गए हैं। मृतक के सिर पर चोटों के निशान हैं।
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। मृतक के साथियों और ठेकेदार से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें