फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दोस्तों ने की थी रसोइए की हत्या, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद/मोदीनगर। होटल के रसोइए दीन मोहम्मद (24) की हत्या का खुलासा हो जाने का दावा करते हुए पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपी ताज मोहम्मद और पुनीत गोसाई को गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी निकित गुर्जर और बिट्टू गुर्जर उर्फ तुषार की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इन चारों ने ही अपहरण कर दीन मोहम्मद की हत्या की थी। पुलिस का कहना है कि निकित के भाई दीपक ने जिस युवती से कोर्ट मैरिज की थी, विवाद होने पर उसे दीन ने अपने साथ रख लिया। इसी बात पर निकित का दीन से झगड़ा हुआ। इसी झगड़े की रंजिश में निकित ने तीन दोस्तों के साथ मिलकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

इंचौली के लावड़ निवासी दीन मोहम्मद का बोरे में बंद शव 15 मई को मोदीनगर के तिबड़ा रोड पर नाले में मिला था। शव पर पिटाई, धारदार हथियार से हमले और गोली मारे जाने के निशान थे। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी की फुटेज देखी। इसमें 14 की रात में पौने बारह बजे दीन का शव नाले की तरफ ले जाते कुछ लोग नजर आ गए। उनकी पहचान होते ही रहस्य से पर्दा उठ गया।
डीसीपी ग्रामीण विवेक यादव ने बताया कि ताज मोहम्मद मुजफ्फरनगर के सुजडू चुंगी और पुनीत गोसाई मोदीनगर का निवासी है। दोनों फरार आरोपी निकित और बिट्टू भी मोदीनगर के ही हैं। दीन और ये चारों पहले साथ में ही फास्ट फूड का काम करते थे। कुछ दिन पहले दीन की एक होटल में रसोइए की नौकरी लग गई तो वह अलग हो गए। कुछ दिन पहले निकित को पता चला कि दीन उसके भाई की पत्नी के साथ रह रहा है। इसी पर दोनों में झगड़ा हुआ। गुस्से में दीन ने निकित की कार में तोड़फोड़ कर दी। इस पर निकित रंजिश मानने लगा और तीन दोस्तों के साथ मिलकर दीन की हत्या कर दी।
विज्ञापन



अपहरण कर की थी हत्या

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि 14 मई की रात रास्ते से दीन का अपहरण कर लिया। उसे कार में डाल लिया। कार में उसे पीटा। धारदार हथियार से हमला किया। इसके बाद सिर में गोली भी मारी। मौत हो जाने पर शव को बोरे में बंद कर दिया। इसके बाद शव को नाले में फेंककर भाग गए। दीपक को हत्या के बारे में बताया नहीं था।


दो महीने पहले हुआ था झगड़ा
पुलिस ने बताया कि दीपक और युवती की पहचान कई साल पहले हुई थी। बाद में झगड़ा हो गया। युवती ने पुलिस से शिकायत कर दी। इस पर दीपक ने डरकर उससे कोर्ट मैरिज कर ली। कुछ दिन बाद फिर से झगड़ा हुआ और वह अलग रहने लगी। एक साल पहले दीन के संपर्क में आई। दीन ने साथ रख लिया। इसी पर निकित और दीन में झगड़ा हुआ जो हत्या की वजह बना।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें