गाजियाबाद। संजयनगर में दीया तिवारी पर कीर्तन मंडली से तीन सदस्यों को निकलाने पर उन्होंने जानलेवा हमला कर दिया। घटना एक सितंबर की रात की है। मामले में दीया ने मधुबन बापूधाम थाने में केस दर्ज कराया है।
दीया तिवारी का कहना है कि उनकी एक कीर्तन मंडली है। जिसमें कई महिलाएं हैं। कीर्तन में आने वाले चढ़ावे से वह जरूरतमंद विद्यार्थियों, लोगों और विधवा महिलाओं को मदद करती हैं। आरोप है कि पिंकी भारद्वाज, अल्का गुप्ता और कौशल सेंगर ने इसका विरोध किया। उनका कहना है कि कुछ रुपये पिंकी के पास रखे थे, जो उन्होंने देने से इन्कार कर दिया। इस पर उन्होंने तीनों को मंडली से निकाल दिया। ऐसे में तीनों लगातार हत्या की धमकी दे रही थीं। एक सितंबर रात को जब वह टहल रही थीं। इसी दौरान तीनों ने उन्हें पकड़ लिया और गला दबाकर सिर सड़क पर मार दिया, जिस कारण वह बेहोश हो गईं। एसीपी कवि नगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।