फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फलों और सब्जियों बचाने के लिए फोन पर मिलेगी निशुल्क ट्रेनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग अब लाॅकडाउन के दौरान घर बैठे सब्जियों और फलों को बचाव की ट्रेनिंग देगा। राजकीय फल संरक्षण केंद्र कवि नगर गाजियाबाद के मोबाइल नंबर पर घर बैठे अपने हाथों द्वारा अचार—मुरब्बाएवं चटनी बनाएं या इनकों बनाने में आ रही समस्या के समाधान के लिए फोन पर सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक परामर्श या सलाह ले सकते हैं। ये मोबाइल नंबर हैं 9219728728 इंचार्ज नरेंद्र सिंह और सुपरवाइजर राकेश कुमार के 9871336257 नंबर पर। सुपरवाइजर राकेश ने बताया कि गर्मी के मौसम में सब्जियों और फलों को बचाना चुनौती से कम नहीं होता है। फ्रिज में रखने के बावजूद फल व सब्जी ज्यादा दिन तक चल नहीं पाते हैं। लाॅकडाउन में अधिक समय घर में बिताने और बार-बार सब्जी और फलों को लेने बाजार जाने और आम लोगों को रोकने के लिए उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग ने घर बैठे टेलीफोन पर निशुल्क ट्रेनिंग देने का निर्णय लिया है। इस समय आम,नीबू और करौंदा का सीजन चल रहा है जा कि आचारके रूप में संरक्षित किया जाता है। यदि आप भी फलों और सब्जियो में पाए जाने वाले पोष्टिक तत्वों और उनके संरक्षण की जानकारी लेनी है तो विशेषज्ञ प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम को 5 बजे के बीच फोन पर जानकारी देने के लिए उपलब्ध रहेंगे। बता दे कि इस समय लाॅकडाउन के दौरा न फूड प्रोसेसिंग की ट्रेनिंग बंद है। इसलिए प्रदेश के सभी जिलों में टेलीफोनिक ट्रेनिंग की व्यवस्था की गई है। प्रशिक्षण देने के साथ ही लोगों को घरों में सुरक्षित रहने के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें