फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टनर पर लगाया 29 लाख रुपये हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी व्यक्ति ने अपने पार्टनर पर 29 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि वह उनकी प्रॉपर्टी पर भी कब्जा करेगा। पीड़ित ने इस संबंध में इंदिरापुरम थाने में तहरीर दी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इंदिरापुरम निवासी प्रापर्टी डीलर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी मुलाकात उत्तराखंड निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। वह देहरादून में प्रॉपर्टी का काम करता है। उसके साथ ही उन्होंने पार्टनरशिप में काम शुरू कर दिया। पीड़ित ने बताया कि उत्तराखंड निवासी पार्टनर ने उनसे पहले 38 लाख रुपये उधार ले लिए। इसके बाद काफी समय तक रुपये वापस नहीं किए तो उन्होंने तकादा किया। इस पर पार्टनर ने उन्हें नौ लाख रुपये दे दिए। उन्होंने 29 लाख रुपये और देने की बात कही तो पार्टनर ने बाद में देने को कह दिया। पीड़ित का आरोप है कि वह लगातार रुपये मांगने पर धमकी दे हा है। इसके बाद खुद को अधिकारियों से संबंध होने की बात कहकर डरा धमका रहा है। आरोप है कि उनके उत्तराखंड स्थित प्लाट पर कब्जा करने को चारदीवारी कराने का प्रयास किया। आरोप है कि इसकी उन्होंने उत्तराखंड पुलिस से शिकायत की तो इसपर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी पिटाई कर दी।  उन्होंने इंदिरापुरम थाना में तहरीर देकर आरोपी पार्टनर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों के बिजनेस से जुड़ा मामला है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें