फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मकान बेचने के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी, दो अलग-अलग मामलों में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशांबी। मकान बेचने के नाम पर दो लोगों से करीब पौने तीन करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के अलग-अलग मामलों में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस आयुक्त से शिकायत के बाद कौशांबी थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई हैं।
विज्ञापन

वैशाली के अंकित जैन ने मीता सिंह, उनकी बेटी रिचा सिंह और जय शेरगिल पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। अंकित की मुलाकात अप्रैल 2022 में हुई। आरोपियों ने सूरजमल विहार स्थित अपना मकान पांच करोड़ रुपये में बेचने की पेशकश की। इसके लिए अंकित ने कई बार में आरोपियों को 1.98 करोड़ रुपये दिए। आरोप है कि उन्होंने बैनामा करने से इन्कार कर दिया और रुपये भी नहीं लौटाए। वे अब फोन नहीं उठा रहे हैं और अपने घर से भी फरार हैं।
-
संपत्ति हड़पने का आरोप
दिल्ली के शैलेंद्र कुमार ने चरनजीत कौर और विजय सिंह पर 75 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। विजय सिंह ने शैलेंद्र को वैशाली सेक्टर 4 में चरनजीत कौर की संपत्ति बेचने का झांसा दिया था। 29 मार्च 2025 को डेढ़ करोड़ रुपये में सौदा तय हुआ, जिसके बाद शैलेंद्र ने 75 लाख रुपये चेक से दिए। बाद में जांच करने पर पता चला कि संपत्ति चरनजीत कौर की नहीं थी। रकम वापस मांगने पर दिया गया चेक जनवरी 2026 में बाउंस हो गया और उन्हें जान से मारने की धमकी मिली। शैलेंद्र ने इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

-
वर्जन
- दोनों अलग-अलग मामले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। आरोपियों को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। - सूर्यबली मौर्य, एसीपी इंदिरापुरम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें