फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सोलर पैनल लगाने के नाम पर 1.76 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र में सोलर पैनल लगाने के नाम पर एक व्यक्ति से 1.76 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक कंपनी और उसके चार डायरेक्टरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजीव त्यागी ने सोलर सिस्टम के लिए गार्डविले बिजनेस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड से संपर्क किया। उन्होंने 12 दिसंबर 2024 को 1,76,000 रुपये का भुगतान किया। कंपनी ने 7 से 10 दिन में सिस्टम लगाने का भरोसा दिया था। लेकिन समय पर न तो सोलर पैनल लगा और न ही रकम वापस हुई। ठगी का एहसास होने पर राजीव ने पुलिस में शिकायत की। एसीपी जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि गार्डविले बिजनेस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड और उसके चार डायरेक्टरों पर बीएनएस की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें