फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ कर 25 लाख रुपये से अधिक का घपला, दो कर्मी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। कंपनी के चार कर्मियों ने सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ कर 25 लाख रुपये से अधिक का घपला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कंपनी निदेशक की तहरीर पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

दुहाई इंडस्टि्रयल एरिया में हाईट इंडिया कंपनी प्राइवेट लिमिटेड का वेयर हाउस है। कंपनी के निदेशक अरुण अरोड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सूरज कुमार कंपनी में हैड एकाउटेंट है, वह कंपनी के अधिकारियों का विश्वासपात्र था। मई से जुलाई 2022 के बीच सूरज ने कंपनी के तीन कर्मी आकाश, अमन व विशाल निवासी दिल्ली के साथ मिलकर कंपनी के सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ कर फर्जी ई बिल तैयार कर वेयर हाउस से 25 लाख रुपये से अधिक का माल बाहर निकालकर दो अन्य कंपनी को बेच दिया। एसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में अमन व विशाल निवासी दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें