फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फर्जी मोबाइल एप से मोबाइल नंबर जोड़कर की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र अवंतिका कॉलोनी निवासी बृजेश कुमार ने एक साइबर ठग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित का आरोप है कि उनके क्रेडिट कार्ड से ठग ने 6400 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन


एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पीड़ित बृजेश के मुताबिक 12 दिसंबर को उनके मोबाइल फोन पर एक अनजान कॉलर ने व्हाट्सएप कॉल कर इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) का एक फर्जी एप इंस्टॉल कराया। इसी एप के माध्यम से उनके मोबाइल नंबर को अपने नंबर से जोड़ लिया। आरोप है कि उनके क्रेडिट कार्ड से साइबर ठग ने 6400 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने कविनगर पुलिस को स्क्रीनशॉट, बैंक, क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट आदि सुबूत भी सौंपे हैं। एसीपी ने बताया कि आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें