फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दिव्यांग से चार युवकों ने किया कुकर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। कोतवाली क्षेत्र में मानसिक रूप से बीमार युवक को लालच देकर पड़ोस के चार युवकों ने कुकर्म किया। घटना का वीडियो वायरल होने पर पिता ने साहिबाबाद पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को मोहननगर क्षेत्र से पकड़ लिया है।
विज्ञापन


यहां एक कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति का बेटा मानसिक रूप से बीमार है। वह कुल्फी की रेहड़ी लगाकर पिता और परिवार की मदद करता है। पिता का आरोप है कि पड़ोस के चार लोगों ने बेटे को किसी चीज का लालच देकर उससे कुकर्म किया। घटना में एक नाबालिग भी शामिल था। यह घटना पिछले महीने की बताई गई है। अब उसका वीडियो वायरल होने पर पिता को पता चला। पिता ने मामले की सच्चाई जानने के लिए बीमार बेटे से बात की तो उसने पूरी सच्चाई बताई। उनका कहना है कि कुकर्म के बाद बेटे की कई दिन तक तबीयत खराब रही थी। उन्होंने डॉक्टर से इलाज करने के लिए कहा तो बेटा काफी डरा हुआ था। वह घटना के बाद से कुल्फी की रेहड़ी भी लगाने नहीं जाता था। एसीपी साहिबाबाद का कहना है कि पड़ोस से दो युवकों को गिरफ्तार करने के बाद एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। घटना में भागे हुए एक आरोपी की तलाश हो रही है। उसे भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें