फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एलआईसी कर्मचारी के खाते से निकाले 24 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। साइबर बदमाशों ने लिंक भेजकर एलआईसी कर्मचारी के खाते से 24 हजार रुपये साफ कर दिए। एलआईसी कर्मचारी एक एप डाउनलोड कर रहे थे, तभी उनके पास एक लिंक आया और रकम कट गई।
विज्ञापन

नगर निवासी रविंद्र कुमार एलआईसी कर्मचारी है। बताया कि बीते दिन वह मोबाइल पर एक एप डाउनलोड कर रहे थे तभी एक लिंक आया। रविंद्र ने उस लिंक को एप से संबंधित समझा और क्लिक कर दिया। इसके बाद कथित कस्टमर केयर अधिकारी ने उनके मोबाइल पर आया ओटीपी पूछा। ओटीपी देते ही रविंद्र कुमार के खाते से 24 हजार रुपये कट गए। बैंक से रकम कटने का मैसेज आया और उन्हें घटना का पता चला। कार्यवाहक एसीपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें