फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजियाबाद: बारिश में दीवार गिरने से मासूम की मौत, छत पर खेल रहे थे बच्चे

Thu, 29 Jul 2021 07:31 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

दो अन्य बच्चे चोटिल हो गए। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग जमा हो गए और तुरंत बच्चों को किसी तरह बाहर निकाला। पुलिस को मामले की सूचना दी गई है। 
विज्ञापन
बच्ची की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पसौंडा में रविदास मंदिर के पास गुरुवार की शाम करीब पांच बजे दीवार गिरने से उसमें दबकर चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। जबकि दो बच्चे घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन


जिला गौतमबुद्ध नगर निवासी बाबर खान पसौंडा में परिवार के साथ रहते हैं। उनके छह लड़कियां और दो बेटे हैं। वह कपड़े प्रेस करने का काम करते हैं। बाबर ने बताया कि उनके पड़ोस में मेहरबान नामक व्यक्ति का मकान है। वह काफी समय से जर्जर पड़ा है। 

छत के ऊपर कमरा बनाने के लिए दीवार खड़ी कर उसमें चौखट लगा दी गईं। मगर अभी तक उस पर लिंटर नहीं डाला गया। सुबह से हो रही बारिश के कारण बाबर ने प्रेस की दुकान नहीं खोली। दोपहर में तेज बूंदाबांदी के बाद कुछ देर के लिए बारिश रुक गई। इसी बीच शाम करीब पांच बजे बाबर की चार वर्षीय बेटी आशिया दो-तीन बच्चों के साथ खेलने के लिए मेहरबान की छत पर चली गई। 
विज्ञापन


इसी बीच जर्जर दीवार गिरने से तेज आवाज हुई। जिसे सुनकर लोगों में भगदड़ मच गई। पड़ोसियों की छतों को पार करते हुए लोग बच्चों को बचाने के लिए मौके पर पहुंचे। जहां आशिया की ईंटों के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी। टीला मोड़ थाना प्रभारी का कहना है कि घटना में पीड़ित परिवार की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। लिखित शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें