गाजियाबाद। लालकुआं के निकट आदित्य वर्ल्ड सिटी में रविवार शाम को खेलते वक्त चार साल का बच्चा नौवीं मंजिल से नीचे गिर गया। उसे परिजन अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि रविवार की शाम आदित्य वर्ल्ड सिटी की नौवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट की बालकनी में एक चार साल का बच्चा खेल रहा था तभी वह बालकनी से नीचे गिर गया। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया। उन्होंने किसी पर किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया। परिजनों को बच्चे के नीचे गिरने के बाद इसकी जानकारी लगी।