फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दुहाई में चार मंजिला अवैध बिल्डिंग पांच बुलडोजर लगाकर कराया ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। जोन दो दुहाई में रैपिड कॉरिडोर के पास ईएएमआर कॉलेज के पीछे 2500 वर्ग मीटर जमीन पर निर्माणाधीन अवैध चार मंजिला की बिल्डिंग को जीडीए की टीम ने पांच बुलडोजर लगाकर ढहा दिया। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक करीब आठ घंटे चली। इस दौरान विकासकर्ता की ओर से विरोध किया लेकिन मौके पर मौजूद जीडीए के प्रवर्तन दस्ते और पुलिस बल की वजह से स्थिति नियंत्रण में रही।
विज्ञापन

अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि अवैध निर्माण की शिकायत पर जीडीए की ओर से काम रोकन के लिए विकासकर्ता को पहले कई बार नोटिस भेजा गया और अवैध निर्माण न करने के लिए चेतावनी दी गई लेकिन विकासकर्ता की ओर से चोरी छिपे निर्माण किया जा रहा था। चार मंजिल की बिल्डिंग में 42 फ्लैट बनाए गए थे। इस बिल्डिंग का कोई नक्शा जीडीए से पास नहीं कराया गया था।

2022 से बन रही बिल्डिंग
जीडीए के अधिशासी अभियंता पियूष सिंह ने बताया कि यह बिल्डिंग 2022 से बन रही थी। अवैध निर्माण रोकने के लिए जीडीए की ओर से चार बार नोटिस भेजा गया, लेकिन विकासकर्ता हिमाुंश तेवतिया ने काम नहीं बंद कराया। चेतावनी के बाद शनिवार को जीडीए की टीम ने बिल्डिंग को तोड़ने का काम किया। ऊपरी मंजिलें तोड़ दी गई हैं। भूतल का हिस्सा बचा है उसे भी जल्द ही तोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

जीडीए वीसी अतुल वत्स ने कहा कि अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। 10 महीने में 700 से अधिक ध्वस्तीकरण आदेश पारित किए जा चुके हैं। ढाई सौ से अधिक अवैध निर्माण ध्वस्त कराए जा चुके है। 50 से अधिक एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें