फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मुठभेड़ में चार लुटेरे घायल, महिला समेत पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
नंदग्राम पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किये चैन स्नेचर। स्रोत: पुलिस - फोटो : 1
विज्ञापन
गाजियाबाद/मोदीनगर। पुलिस ने लूट और चेन स्नेचिंग की अलग-अलग घटनाओं में चार बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। दोनों मुठभेड़ों में चारों बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने इंजीनियर को कार में लिफ्ट देकर लूटने वाले गिरोह की महिला सदस्य को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी नोएडा, दिल्ली व मेरठ के रहने वाले हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल, अवैध हथियार, लूटा गया लैपटॉप, मोबाइल और सोने की टिकिया समेत अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के गांव कुटबा निवासी इंजीनियर प्रेमपाल बालियान 28 जुलाई को गांव से नोएडा जा रहे थे। मेरठ के परतापुर में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर वाहन का इंतजार करते समय कार सवारों ने उन्हें नोएडा के लिए लिफ्ट दी। कार में महिला समेत चार लोग पहले से मौजूद थे।
काशी टोल प्लाजा पार करने के बाद आरोपियों ने प्रेमपाल से दो मोबाइल, लैपटॉप, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, डेबिट-क्रेडिट कार्ड और नकदी लूट ली। इसके बाद उन्हें भोजपुर क्षेत्र में फेंककर फरार हो गए। प्रेमपाल ने दो अगस्त को भोजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि पुलिस भोजपुर क्षेत्र में मंगलवार रात चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर की बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। रोकने का प्रयास करने पर दोनों भागने लगे। बाइक फिसलने के बाद उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी।
पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी पहचान न्यू अशोक नगर दिल्ली निवासी सागर खान और सूरजपुर नोएडा निवासी शिवम श्रीवास्तव उर्फ विष्णु उर्फ डमरू (मूल निवासी गांव चकरपासपुर जनपद आजमगढ़) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से इंजीनियर प्रेमपाल से लूटा गया लैपटॉप, मोबाइल, पैनकार्ड, चार डेबिट कार्ड, चोरी की मोटरसाइकिल और दो तमंचे बरामद किए हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कार में लिफ्ट देकर राहगीरों को लूटते थे। गिरोह में महिला को भी शामिल रखते थे, ताकि राहगीर को शक न हो। शोर मचाने पर महिला से छेड़छाड़ या दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती थी। पुलिस ने गिरोह की महिला सदस्य मेरठ निवासी कविता को भी गिरफ्तार किया है। गिरोह के एक अन्य सदस्य की तलाश की जा रही है।

चेन स्नेचिंग करने वाले दो बदमाश भी मुठभेड़ में घायल
नगर जोन की स्वाट और सर्विलांस टीम व नंदग्राम पुलिस ने मोरटी तिराहे के पास मुठभेड़ के बाद दो चेन स्नेचरों को गिरफ्तार किया। दोनों के बाएं पैर में गोली लगी। उनकी पहचान दिल्ली के पुराना मुस्तफाबाद निवासी आरिफ (28) और मेरठ के रसूलपुर धौलड़ी निवासी जुबैर (24) के रूप में हुई है।
एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। रुकने का इशारा करने पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए। उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, दो सोने की टिकिया और अवैध हथियार बरामद हुए हैं।
पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाशों ने 14 अगस्त को राजनगर एक्सटेंशन की फार्च्यून सोसायटी निवासी मोहित गाबा से चेन स्नेचिंग की थी। चेन और लॉकेट को बाजार में आसानी से बेचने के लिए उन्होंने उसे पिघलाकर सोने की दो टिकिया बनवा ली थीं। दोनों के खिलाफ एनसीआर क्षेत्र में लूट और चेन स्नेचिंग समेत छह मामले दर्ज हैं।

नंदग्राम पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किये चैन स्नेचर। स्रोत: पुलिस- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें