फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अलग-अलग सड़क हादसे में युवती समेत 4 लोग घायल, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। ट्रांसहिंडन जोन क्षेत्र में तीन जगहों पर हुए सड़क हादसों में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इंदिरापुरम क्षेत्र में 4 जून को हुए हादसे में तेज रफ्तार कार ने दो दोस्तों को चपेट में ले लिया। वहीं, 6 जून को बाइक रिपेयर कराकर घर लौट रहे युवक को नगर निगम के वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसके अलावा टीलामोड़ क्षेत्र में इलेक्ट्रिक स्कूटी का पंक्चर बनवाने जा रही युवती को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने आठ जून को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन




सड़क पर दूर जाकर गिरा युवक, दोस्त भी घायल
हरदासपुर के तुर्समपुर निवासी अनन्य वर्मा ने दर्ज मामले में बताया कि वह शक्ति खंड-3 निवासी दोस्त पुल्कित श्रीवास्तव के साथ चार जून की रात बाजार गए थे। दुकान के बाहर खड़े थे उसी दौरान तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। आरोपी चालक कार लेकर मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।


नगर निगम के वाहन ने मारी टक्कर, कंधा फ्रेक्चर हो गया
साहिबाबाद के अर्थला स्थित न्यू चित्रकूट कॉलोनी निवासी आनंद शर्मा ने बताया कि 6 जून की शाम उनका भतीजा प्रियांशु बाइक की मरम्मत कराकर घर आ रहा था। वसुंधरा सेक्टर 2 बी के पास नगर निगम के तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मारी तो वह घायल हो गया। प्रियांशु का कंधा फ्रेक्चर हो गया। वहीं, चालक मौके से गाड़ी लेकर भाग गया।
विज्ञापन

युवती को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, घायल
टीलामोड़ थानाक्षेत्र के अफजलपुर स्थित लक्ष्मी गार्डन निवासी मीनू को ट्रैक्टर ने पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे उनकी बेटी घायल हो गई और राहगीरों ने उनको अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा सात जून की सुबह करीब 11 बजे हुआ। घटना के समय ट्रैक्टर पर लक्ष्मीगार्डन निवासी सूरज, उसका भाई जयवीर व दो अन्य लोग सवार थे। पुलिस ने दो भाइयों समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें