फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: चार नए लोगों में कोरोना की पुष्टि, इलाज करा रहे तीन मरीजों की स्थिति गंभीर 

Sun, 11 Jul 2021 02:00 PM IST
सुशील कुमार कुमार माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

अब तक जिले में 55574 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 55086 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। इस समय सिर्फ 27 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक जिले में 461 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस: जांच कराने पहुंची युवती का सैंपल लेता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में कोरोना संक्रमण कम होने के साथ ही सतर्क भी करने लगा है, क्योंकि चार नए संक्रमित की पुष्टि होने के साथ ही पहले से इलाज करा रहे तीन मरीजों की स्थिति गंभीर है। आठ लोग इलाज के बाद स्वस्थ हुए हैं। 

विज्ञापन


अब तक जिले में 55574 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 55086 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। इस समय सिर्फ 27 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक जिले में 461 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को पतला निवाड़ी में रहने वाले 67 वर्षीय बुजुर्ग को संक्रमण की गंभीर स्थिति में संयुक्त अस्पताल भेजा गया था, लेकिन ऑक्सीजन सेचुरेशन 60 पहुंचने के कारण संतोष अस्पताल रेफर कर दिया गया। अभी भी स्थिति गंभीर बनी है। 

स्वास्थ्य विभाग भी सतर्कता बरत रहा है कि बुजुर्ग कोरोना के नए वैरिएंट का संक्रमित हो सकता है, लेकिन पुष्टि जीनोम सीक्वेंसिंग जांच के बाद ही हो पाएगी। एक 63 वर्षीय महिला और एक 58 वर्षीय डायबिटीज से पीड़ित पुरुष भी गंभीर स्थिति में प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती है। तीनों मरीजों के परिजनों और संपर्क में आने वालों 60 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है। 
विज्ञापन


मुरादनगर क्षेत्र में भी लगभग एक सप्ताह पहले कोरोना का गंभीर मरीज मिला था, जिसका सैंपल जीनोम टेस्ट के लिए पांच दिन पहले भेजा गया था। अभी तक उसकी रिपोर्ट नहीं आई है। मरीज की हालत में सुधार है। मरीज के संपर्क में आने वाले 35 लोगों की जांच कराई गई थी। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें