शिकारपुर। सलेमपुर पुलिस ने बिजली के तार चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लगभग एक क्विंटल 36 किलोग्राम चोरी के बिजली के तार, चोरी में प्रयुक्त उपकरण आदि बरामद किए।
सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि याकूबपुर जाने वाले मार्ग की पुलिया के पास से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम मो.नासिर, मो. कामिल, निवासी भाईपुरा, गोपी, तसलीम निवासी कुच्छेजा बताए।
आरोपियों के कब्जे से 452 टुकड़े चोरी के बिजली के तार, 30 डेड क्लैम्प, एक बिजली तार का बंडल, एक तार कटर, तीन प्लास, एक पेचकस, एक तमंचा 315 बोर, एक कारतूस तथा तीन अवैध चाकू बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने सलेमपुर क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में बिजली के तार चोरी करने की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है। जांच में पता चला है कि आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज है। पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।