फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: टीएचए में चार घंटे बिजली गुल, सोशल मीडिया पर शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीएचए में मंगलवार सुबह बारिश के बाद 10 से अधिक इलाकों में करीब चार घंटे तक बिजली गुल हो गई। इससे लोगों ने परेशान होकर सोशल मीडिया पर आपूर्ति को सुचारू करने की अधिकारियों से मांग की। बारिश की वजह से वैशाली, वसुंधरा, इंदिरापुरम, राजेंद्रनगर, महाराजपुर, कौशांबी, ब्रज विहार समेत अन्य क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित रही। लोगों का आरोप है कि शाम को भी बिजली की समस्या से जूझना पड़ा और पेयजल आपूर्ति भी नहीं हुई।
विज्ञापन

वैशाली सेक्टर-दो निवासी विनय शर्मा ने बताया कि दिनभर बिजली की आवाजाही से लोगों को परेशानी हुई। हल्की बारिश होने पर अधिकारी बिजली काट देते हैं। वहीं, महाराजपुर निवासी एसपी सिंह ने बताया कि मेन रोड पर बिजली के तार लटके हुए हैं। इनमें अक्सर स्पार्किंग होती है और फिर आपूर्ति प्रभावित हो जाती है। वहीं, जोन तीन के मुख्य अभियंता ब्रजेश कुमार ने बताया कि बारिश की वजह से किसी प्रकार की कोई समस्या न हो। इसलिए कुछ देर का शटडाउन लिया था। बारिश बंद होते ही आपूर्ति सामान्य कर दी गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें