फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एक महीने में जिले से बाहर सप्लाई कर दी चार करोड़ की प्रतिबंधित फेंसिडिल सीरप

विज्ञापन
विज्ञापन
रश्मि ओझा
विज्ञापन


गाजियाबाद। जिले में एक महीने के भीतर गाजियाबाद से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित फेंसिडिल सीरप की सप्लाई कर दी गई है। इनपर रोक लगाने की जिम्मेदारी जिन्हें दी गई है वे इसे रोक ापाने में नाकाम रहे। गाजियाबाद के 22 मेडिकल स्टोर्स संचालकों ने बनारस की एक फर्म को चार करोड़ 86 लाख रुपये से अधिक की प्रतिबंधित सीरप की सप्लाई कर दी। प्रतिबंधित सीरप की सप्लाई के दौरान बकायदा जीएसटी भी दिया गया है। इसका खुलासा भी जीएसटी दो की रिपोर्ट से हुआ है। इस बारे में जब औषधि निरीक्षकों से बात की गई तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

21 अप्रैल से 31 मई तक सप्लाई

जीएसटी की रिपोर्ट के अनुसार प्रतिबंधित सीरप की सप्लाई वाराणसी 21 अप्रैल से 31 मई के बीच हुई। इन 40 दिनों में मेडिकल स्टोर संचालकों ने धड़ल्ले से 4,86,58,577 रुपए मूल्य की प्रतिबंधित सीरप की सप्लाई कर दी। एक मेडिकल स्टोर ने तीन दिन में वाराणसी की फर्म को 78 लाख की सीरप सप्लाई की है। औषधि प्रशासन विभाग के मुताबिक जिले से बाहर जो भी दवाएं सप्लाई की जाती हैं। उन दवाओं के बारे में बकायदा औषधि प्रशासन को अवगत कराया जाता है। इसके बाद महीने में एक सूची विभाग को भेजी जाती है कि कौन सी दवा कहां पर सप्लाई की गई है। हाल ही में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नारकोटिक्स की बिक्री सप्लाई पर रोक लगाने के लिए बैठक हुई थी, जिसमें ड्रग इंस्पेक्टर को दवा दुकानों का निरीक्षण करने के और नारकोटिक्स ड्रग्स की सप्लाई करने वालों पर कड़ी नजर रखने को कहा था। इस मामले में जिला औषधि निरीक्षण अनुरोध कुमार का कहना है कि जो भी दवाएं सप्लाई हुई हैं वह दो जून से पहले हुई हैं दो जून के बाद दवाओं की सप्लाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट:
फेंसिडिल कफ सीरप है जो सूखी खांसी और एलर्जी के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है। भारत सरकार ने वर्ष 2916 में लगभग 350 फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन दवाओं के उत्पादन और विपणन पर प्रतिबंध लगाया था, जिसमें फेंसिडिल कफ सीरप भी शामिल थी। इसको गर्भवास्था के दौरान इस्तेमाल करना असुरक्षित माना जाता है। लोग इसका इस्तेमाल नशा करने के लिए भी करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें