फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बाइक सवार बदमाशों ने एलएलबी के छात्र से लूटा मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। गोविंदपुरी कॉलोनी स्थित शिव चौक के पास शुक्रवार सुबह बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने एलएलबी के छात्र से मोबाइल लूट लिया। छात्र परीक्षा देने के लिए मेरठ जा रहा था। पीड़ित ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन बदमाश फरार हो गए। छात्र ने घटना की तहरीर दी है। छोटी मार्केट निवासी सुधांशु जनपद मेरठ स्थित एक कॉलेज में एलएलबी के छात्र है। सुधांशु ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह परीक्षा देने मेरठ जा रहे थे। जैसे ही वह शिव चौक के समीप पहुंचे तो किसी सहपाठी ने कॉल की।
विज्ञापन

सुधांशु ने जैसे ही कॉल रिसीव की तभी पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनसे मोबाइल लूट लिया। तीनों बदमाशों ने नकाब पहना हुआ था। सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
विज्ञापन

एसीपी मोदीनगर रितेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें