फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एसोटेक द नेस्ट सोसायटी की लिफ्ट में 20 मिनट तक फंसे रहे चार बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की एसोटेक द नेस्ट सोसायटी की लिफ्ट में बृहस्पतिवार की देर शाम चार बच्चे फंस गए। सातवीं मंजिल के बीच अचानक रुकी लिफ्ट से बच्चे घबरा गए और चिल्लाने लगे। बच्चों ने लिफ्ट में लगी लगे हेल्पलाइन नंबर पर कॉल की लेकिन रिसीव नहीं हुई। बच्चों ने रोते-बिलखते सीसीटीवी की ओर चेहरा कर हाथ जोड़कर मदद मांगी। करीब 20 मिनट तक फंसे बच्चों में एक की हालत खराब हो गई। परिजनों ने हंगामा किया तो प्रबंधन ने जैसे-तैसे कर लिफ्ट शुरू की। बच्चों के अभिभावकों ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में प्रबंधन के खिलाफ शुक्रवार को तहरीर दी है।

एसोटेक द नेस्ट सोसायटी के टॉवर ई में रहने वाले कुंदन मिश्रा और विनीत चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम करीब आठ बजे चार बच्चे पार्क में खेलने जाने के लिए लिफ्ट में सवार हुए थे। सातवीं मंजिल पर अचानक लिफ्ट बंद हो गई। काफी देर तक उन्हें लिफ्ट बंद होने की सूचना नहीं मिली। कुछ लोगों ने शोर मचाया तो बच्चों के लिफ्ट में फंसे होने की सूचना मिली। चारों बच्चों में से बड़ा बच्चा 11 और सबसे छोटा पांच वर्षीय था। कंट्रोल रूम के मॉनिटर पर सीसीटीवी में बच्चे रोते-बिलखते नजर आए। अभिभावकों ने हंगामा किया तो प्रबंधन ने लिफ्ट शुरू की। बताया कि करीब 20 मिनट तक बच्चे लिफ्ट में फंसे रहे और उनमें से एक की हालत भी बिगड़ गई। बच्चों के चीखने-चिल्लाने से उनकी तबीयत बिगड़ी और कुछ घबराए हुए थे। कुंदन मिश्रा ने बताया कि उन्होंने क्रॉसिंग रिपब्लिक में प्रबंधन के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


-31 जुलाई को खत्म हो गई एएमसी-
बच्चों के अभिभावकों का आरोप है कि लिफ्ट की एएमसी (एन्युअल मेंटेनेंस कांट्रेक्ट) 31 जुलाई को खत्म हो गई है। वार्षिक रखरखाव, नियमित निरीक्षण और आवश्यक सर्विसिंग के बगैर ही लिफ्ट संचालित है। आशंका जताई कि लिफ्ट तकनीकी खराबी से नहीं बल्कि लोगों को परेशान करने के लिए बंद की गई थी। अभिभावकों का आरोप है कि 20 दिन पूर्व भी एक बच्ची 24 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही। दिसंबर में भी तीन बच्चियां लिफ्ट में फंसी थी। शिकायत के बावजूद भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि बच्चों के लिफ्ट में फंसे होने की सूचना क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में दी गई है। वायरल वीडियो के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें