फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गांजा और शराब की तस्करी करते चार पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। इंदिरापुरम, कौशांबी व लिंकरोड थाना पुलिस ने चार तस्करों को शराब और गांजे के साथ पकड़ा है। चारों के पास गांजा और गैर प्रांत की शराब बरामद की।
विज्ञापन

एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि टीम ने शक्तिखंड चार में चेकिंग के दौरान कैलाश मानसरोवर भवन के पास से शफीक को रोका। चेकिंग करने पर शफीक के पास से झोले में 570 ग्राम गांजा बरामद हुआ। प्रह्लादगढ़ी चौकी पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान साहिबाबाद सब्जी मंडी के पास से सलीम खान उर्फ सलमान को पकड़ा। सलीम के पास से प्लास्टिक के थैले में हरियाणा मार्का की सात बोतल बरामद हुईं।
कौशांबी थाना पुलिस ने शुक्र बाजार कट के पास चेकिंग के दौरान विनोद निवासी भोवापुर को पकड़ा। विनोद के थैले से 1090 ग्राम गांजा बरामद किया। लिंकरोड थाना पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान कड़कड़ रेलवे फाटक के पास से श्यामलाल निवासी कासगंज को पकड़ा। आरेापी के पास से 30 पव्वा देशी शराब के बरामद किए गए। आरोपी लाइसेंस नहीं दिखा सका। आरोपी ने बताया कि वह ठेके से शराब खरीदकर लाता है। रात में आने जाने वाले व्यक्ति को ऊंचे दामों पर शराब को बेचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें