गाजियाबाद। नगर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को कार में 7.64 लाख रुपये की नकदी ले जाते हुए चार लोगों को चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। पूछताछ में कार सवारों ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली के सुंदर नगरी से नगदी को अलीगढ़ के अतरौली ले जा रहे थे।
आचार संहिता में नकदी ले जाने का प्रमाण नहीं दिखाने पर पुलिस ने नकदी को सीज कर दिया। एसीपी कोतवाली प्रियश्री पाल ने बताया कि अलीगढ़ के अतरौली के रहने वाले शान, चाहत, चालक महेंद्र सिंह और तसलीम नकदी को ले जा रहे थे। सही प्रमाण नहीं देने पर नकदी को सीज कर दिया गया है।