गाजियाबाद। वित्तीय वर्ष 2023-24 की समाप्ति के समय राजस्व प्राप्ति के लिए स्टांप और रजिस्ट्रेशन विभाग ने छुट्टियों के दिन भी कार्यालय खोले रखने की योजना बनाई है। एआईजी स्टांप पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि इस बार 29 मार्च गुड फ्राईडे के दिन और 31 मार्च रविवार के सार्वजनिक अवकाश के दिन भी सभी उप निबंधक कार्यालय खुले रहेंगे और रजिस्ट्री होगी। उन्होंने बताया महानिरीक्षक निबंधन के निर्देश के बाद सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है। ब्यूरो