फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: इंजीनियरिंग की छात्रा से नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े चार हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। बैंक में डाटा एंट्री के लिए पार्ट टाइम नौकरी देने का झांसा देकर शातिरों ने इंजीनियरिंग कॉलेज की एक छात्रा से साढ़े चार हजार रुपये ठग लिए। रुपये देने के बाद छात्रा को शक हुआ तो कॉल काट दी। इसके बाद भी शातिर लगातार छात्रा को कॉल करते रहे। मामले में छात्रा ने साइबर सेल में शिकायत कर वेव सिटी थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

छात्रा ने बताया कि पार्ट टाइम नौकरी के लिए उसने एक वेबसाइट पर अपना रिज्यूम अपलोड किया था। इसके बाद उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने अपना नाम विराट बताया और कहा कि तुम्हारा रिज्यूम चयनित हुआ है। उनकी कंपनी एक बैंक से लिंक हैं और डाटा एंट्री का काम बताया। दिन में चार घंटे काम करने की बात कही और इसके बदले में 18500 रुपये हर माह देने की बात कही। आगे की प्रक्रिया के लिए कॉलर ने 449 रुपये का भुगतान करने के लिए कहा जो उन्होंने कर दिए।
बाद में उसने कंपनी से लैपटॉप देने की बात कही। जिसकी कीमत 67 हजार रुपये बताई लेकिन उसके लिए सिक्योरिटी के तौर पर 6700 रुपये मांगे। उन्होंने चार हजार का भुगतान तो कर दिया लेकिन बाकी रकम को लैपटॉप की डिलीवरी होने के बाद देने को कहा। एसीपी वेव सिटी रवि प्रकाश सिंह का कहना है कि मामले में साइबर सेल की मदद लेकर शातिरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें