फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पता पूछने के बहाने टप्पेबाजों ने महिला से उतरवाए डेढ़ लाख के गहने

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। बाजार से घर लौट रही स्वाति त्यागी से दो बदमाशों ने पता पूछने के बहाने बातों में उलझाकर डेढ़ लाख के गहने उतरवा लिए। घटना राजनगर एक्सटेंशन स्थित सांगवान हाइट सोसायटी के पास की है। स्वाति त्यागी भी इसी सोसायटी में रहती हैं। स्वाति का कहना है कि रास्ते में एक युवक ने रोककर उनसे योग क्लास के बारे में पूछा था। उन्होंने जानकारी होने से मना किया इतने में दूसरे युवक ने आकर बातों में उलझा लिया और कुछ सुंघाकर गहने उतरवा लिए।
विज्ञापन

स्वाति ने बताया कि जब वह सोसायटी के पास पहुंची तो एक युवक ने उन्हें रोक लिया और कहा कि वह हरिद्वार से आया है यहां कोई योग क्लास है उसका पता बता दो। उन्होंने इसकी जानकारी होने से मना करके आगे चल दीं। इतने में दूसरा युवक आया और बात करने लगा। उन्होंने दोनों को नजर अंदाज किया और आगे चल दी। दोनों ने फिर से रोककर पूछा कि यहां पानी कहां मिलेगा। उन्होंने बाजार से लेने के लिए या सोसायटी के गेट पर पीने को कहा। इसके बाद वह वहां से फिर आगे चल दीं। इसके बाद दोनों ने उन्हें आगे और पीछे से घेर लिया और जबरन बात कर उन्हें कुछ सुंघा दिया। दोनों बदमाशों ने उनसे सोने की चेन, पेंडेंट, अंगूठी, कुंडल ले लिए और फरार हो गए। घटना सोसायटी के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। मामले में उन्होंने नंदग्राम थाने में केस दर्ज कराया है। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि फुटेज के आधार पर बदमाशों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें